{"_id":"64a45a95d239060e7703f94b","slug":"proposal-sent-to-make-university-and-stadium-in-payagpur-bahraich-news-c-13-1-319251-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पयागपुर में विश्वविद्यालय व स्टेडियम बनाने का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पयागपुर में विश्वविद्यालय व स्टेडियम बनाने का भेजा प्रस्ताव
Tue, 04 Jul 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। पयागपुर तहसील क्षेत्र में विश्वविद्यालय व स्टेडियम बनान के लिए डीएम ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन इसे पास करता है तो देवीपाटन मंडल के लिए दिए जाने वाले विश्वविद्यालय का निर्माण बहराइच में हो सकेगा।
देवीपाटन मंडल में मुख्यमंत्री की विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा के बाद पयागपुर तहसील के ग्राम पंचायत अमकोलवा में गाटा संख्या 41 व 45 पर स्थित चारागाह की जमीन का चिन्हांकन किया गया था। पयागपुर तहसील प्रशासन ने चारागाह की 23.456 हेक्टेयर जमीन का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा था। डीएम मोनिका रानी ने इस प्रस्ताव को शासन को भेज दिया है।
इसके लिए मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी भी डीएम से मिले व प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि पयागपुर तहसील क्षेत्र में जो भूमि चिन्हित है, उस पर विश्वविद्यालय व मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। डीएम ने कहा कि अगर स्वीकृति मिलती है तो इन कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकेगा।