{"_id":"69ebb7301e4486164207036f","slug":"projects-worth-rs-396-crore-approved-for-the-development-of-religious-places-bahraich-news-c-98-1-slko1007-148215-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 3.96 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 3.96 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर
Sat, 25 Apr 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। पर्यटन विभाग द्वारा जिले की विधानसभाओं में स्थित धार्मिक स्थलों के लिए 3.96 करोड़ की नौ परियोजनाओं पर मुहर लगाई है। परियोजनाओं को धरातल पर लाने के लिए यूपीएसटीडीसी कार्यदाई संस्था को नामित किया है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पयागपुर में प्राचीन हनुमान मंदिर हुजूरपुर के लिए 39.80 लाख की धनराशि स्वीकृति की गई है। नानपारा में रामपुर धोबियाहार स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वरनाथ मंदिर के लिए 40 लाख, सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित बेरिया मंदिर के लिए 57 लाख, महसी में स्थित मरीमाता मंदिर के विकास लिए 40 लाख, मटेरा मंगलीनाथ शिवमंदिर के लिए 35 लाख, कैसरगंज के हार्दौली माता मंदिर के लिए 45 लाख, बलहा विधानसभा क्षेत्र में मिहींपुरवा के कारीकोट गांव स्थित धार्मिक स्थल के लिए 25 लाख, पयागपुर में स्थित अति प्राचीन शिवमंदिर में स्थापना सुविधाओं के लिए 57 लाख, बलहा के सेमरी मलमला स्थित बाबा मंदिर के लिए 58 लाख रुपये विकास के लिए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी परियोजनाओं का कार्य पूरा हो जाने से धार्मिक स्थल आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तो बढ़ेगी ही साथ में स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन भी सृजित होंगे।
विज्ञापन