फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   prisoners will get better health facilities in district jail

बहराइच जिला जेल में ही बंदियों को मिलेगा बेहतर इलाज

Sat, 04 Jul 2015 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 04 Jul 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार के नासाज मरीजों के लिए सुखद खबर है। अब उन्हें इलाज कराने जिला अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कारागार प्रशासन को सहूलियत मिली है।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर जिला अस्पताल के पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी यहां लगाई गई है। हफ्ते में पांच दिन डॉक्टर दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बीमार बंदियों का इलाज करेंगे। सीएमएस ने निर्देशों का पालन करते हुए ड्यूटी रोस्टर तय कर दिया है।
विज्ञापन


जिला कारागार के अस्पताल में मेडिकल स्टाफ के साथ संसाधनों की भारी कमी है। इसका खामियाजा बंदियों को भुगतना पड़ता है।

सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार व उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर यहां दवा खाने से बीमारी तो दूर हो जाती है लेकिन गंभीर परिस्थितियों में बंदी को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बंदी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बंदी रक्षकों को 24 घंटे मुस्तैद रहना पड़ता है। कई बार अस्पताल से बंदी भाग चुके हैं।

ऐसे में जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमे ने जिला कारागार में नियमित रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ माहेश्वरी पांडेय का कहना है कि पांच डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये डॉक्टर दोपहर दो से बजे से शाम पांच बजे तक कारागार में मरीजों का इलाज करेंगे। विषम परिस्थितियों में ही बीमार बंदी को अस्पताल लाया जाएगा।

ये डॉक्टर रहेंगे तैनात
दिन        चिकित्सक
सोमवार    डॉ. बीएल तिवारी, फिजीशियन
मंगलवार   डॉ. आरके बसंत, सर्जन
बुधवार    डॉ. इदरीश, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ
गुरुवार    डॉ. संजीव कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ
शुक्रवार    डॉ. मुकेश जिंदल, त्वचा रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed