{"_id":"66b52facd2c20fdbd400b284","slug":"prisoners-health-suddenly-deteriorated-and-he-died-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-118275-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बंदी की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बंदी की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत
Fri, 09 Aug 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
पत्नी की मौत पर गैर इरादतन हत्या के मामले में था आरोपी
श्रावस्ती जिले के सिरसिया का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिला कारागार में बंद पत्नी की मौत पर गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी विचाराधीन बंदी श्रावस्ती जिले के सिरसिया निवासी कमलेश (34) की बुधवार की रात अचानक जेल में तबियत बिगड़ गई। पुलिस अभिरक्षा में उसे मेडिकल काॅलेज भेजा गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।
श्रावस्ती जिले के सिरसिया निवासी कमलेश पत्नी की मौत पर गैर इरादतन हत्या के मामले में 26 मई 2022 से बंद था। बुधवार शाम को उसकी अचानक तबियत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। डिप्टी जेलर देवकांत वर्मा ने बताया कि कमलेश पिछले दो साल से पत्नी की मौत के मामले में विचाराधीन बंदी के रूप में बंद था। देर शाम उसकी तबियत बिगड़ी और हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
तीन दिनों में दो बंदियों की मौत, उठ रहे सवाल
पांच अगस्त को भी जेल में नानपारा कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़वा निवासी कालीचरन को भी हालत बिगड़ने पर मेडिकल काॅलेज भेजा गया था। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उक्त मामले में कोर्ट ने जेल अधीक्षक, जेलर व सीएमएस को अदालत में तलब किया था। बुधवार को दूसरे बंदी की मौत से जिला कारागार प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।