फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pregnant killed by poison

गर्भवती को जहर देकर मार डाला

Wed, 05 Oct 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 05 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pregnant killed by poison
हत्या - फोटो : demo pic
भौटलिया गांव निवासी महिला की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गर्भवती पुत्री को जहर देकर मार डालाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


श्रावस्ती के मल्हीपुर हरदत्तनगर गिरंट निवासी जगदीश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री लक्ष्मी का विवाह नानपारा के इटवा भौटलिया गांव निवासी भुजऊ के साथ किया था। बीते तीन-चार साल से ससुराल वाले विवाह में कम दहेज लाने की बात कहकर लक्ष्मी को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन


लक्ष्मी ने इसकी जानकारी मायके में भी दी थी। मंगलवार रात को अचानक लक्ष्मी की तबियत बिगड़ने की सूचना उसके ससुरालीजनों ने उनको दी। नानपारा पहुंचने तक लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। बेटी चार माह के गर्भ से थी। इसके बाद भी ससुरालीजनों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि ससुराल के लोगों ने लक्ष्मी को जहर खिला था। इसके बाद तबियत बिगड़ने की बात कहकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जगदीश की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि पिता ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। उधर पति भुजऊ का कहना है कि कुछ दिनों से पत्नी की तबियत खराब थी। रात में हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर उसने दम तोड़ दिया। 

वहीं, गंगाभागड़ गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव घर की बड़ेर से लटकता मिला। घटना की सूचना परिवारीजनों की ओर से मल्हीपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने दामाद पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।

नई बस्ती संतलिया नेपाल निवासी गंगाराम की पुत्री लक्ष्मी (28) का विवाह कुछ वर्ष पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गंगाभागड़ निवासी केनू मौर्या के साथ हुआ था। मंगलवार की रात केनू और उसके परिवारीजन खान खाने के बाद सोने चले गए। बुधवार की सुबह जब सभी सो कर उठे तो घर की बड़ेर से लक्ष्मी का शव फंदे से लटकता मिला।

परिवारीजनों ने लक्ष्मी के शव को फंदे से उतार कर सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी। मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मृतका के पिता गंगाराम को भी दी गई। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने केनू पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को दी है।


वहीं ग्रामीणों का कहना है कि केनू व उसकी पत्नी लक्ष्मी के बीच आए दिन झगड़ा हुआ करता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच लड़ाई हुई। शायद इसी के चलते लक्ष्मी ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed