फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   PRD jawan returning from duty died in a vehicle accident

Bahraich News: ड्यूटी से लौट रहे पीआरडी जवान की वाहन की टक्कर से मौत

Fri, 04 Jul 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 04 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
PRD jawan returning from duty died in a vehicle accident
चित्तौरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत श्यामपुर नदौना निवासी पीआरडी जवान प्रदीप कुमार तिवारी (48) की बुधवार की रात तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी कोतवाली देहात पुलिस को दी।
विज्ञापन


श्यामपुर नदौना निवासी रामदेव तिवारी ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप पीआरडी जवान थे। उनकी ड्यूटी डीएम तिराहे पर सुरक्षा में लगी थी। बुधवार की रात वह ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान बहराइच-गोंडा मार्ग पर चित्तौरा के पास उनकी तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पिता रामदेव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रदीप के चार बच्चे नौ वर्षीय ऋतुराज, छह वर्षीय सुनीता, दो वर्षीय संध्या व चार वर्षीय ननकई हैं। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed