फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pradhan's father-in-law beaten to death due to election rivalry

Bahraich News: चुनावी रंजिश में प्रधान के ससुर की पीटकर हत्या

Thu, 04 Apr 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 04 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's father-in-law beaten to death due to election rivalry
बहराइच/विशेश्वरगंज। थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत नेठिया की ग्राम प्रधान के ससुर की बुधवार की रात लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग फसल की रखवाली करने खेत गए थे और वहीं पर पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। सुबह खून से लथपथ बुजुर्ग को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। गांव में पुलिस तैनात है। सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत नेठिया के मजरा भागीरथपुरवा निवासी आरती देवी ग्राम प्रधान हैं। बीती रात उनके ससुर रामप्रसाद चौहान (60) खेत में लगी गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए खेत गए थे। आरोप है कि वहां देर रात पूर्व प्रधान ने अपने बेटों के साथ उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रामप्रसाद को मृत समझ कर सभी उन्हें वहींं छोड़कर फरार हो गए। सुबह रामप्रसाद जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन खेत पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ देख परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



परिजन आननफानन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी नवीन सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर नामजद सात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन







पत्नी हुई अचेत, घर में कोहराम
रामप्रसाद चौहान की मौत की सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं पत्नी सुखिया अचेत होकर गिर गईं। पत्नी सुखिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति को पूर्व प्रधान अनूप शुक्ला, श्रीचंद, मोटे उर्फ नागेंद्र, आनंद, विवेक, अभिषेक व परमा ने पीट-पीटकर मार डाला।







प्रधान प्रतिनिधि पर भी हो चुका है जानलेवा हमला
रामप्रसाद चौहान के बड़े बेटे बच्चन चौहान प्रधान प्रतिनिधि हैं। बच्चन ने आरोप लगाते हुए बताया कि चुनावी रंजिश में उनके ऊपर भी जानलेवा हमला हुआ था। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उन पर भी लाठी-डंडों से जानलेवा हमला हुआ था। सभी मुझे मरा हुआ समझ कर चले गए थे। जिसमें गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन विवेचना में धारा 308 हटा दी गई थी। जिससे मनबढ़ हुए विपक्षियों ने पिता को मार डाला। बच्चन ने आरोप लगाया कि आरोपी महिला परमा झगड़े की जड़ है। सभी आरोपित इसके घर बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed