{"_id":"66118962c2c0f923180005fd","slug":"pradhan-accused-policemen-of-indecency-bahraich-news-c-98-1-slko1011-112207-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रधान ने पुलिसकर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रधान ने पुलिसकर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप
Sat, 06 Apr 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। ग्राम पंचायत मिर्जापुर तिलक के ग्राम प्रधान ने नवाबगंज थाने के पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम, एएसपी व प्रधान संगठन के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के बाद डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।
मिर्जापुर तिलक के ग्राम प्रधान आदिल खान ने आरोप लगाया कि ग्रामीण साबिर के घर के सामने इंडिया मार्का नल लगा है। इसे साबिर अपने अहाते में घेरकर उसमें सबमर्सिबल लगा रहा था। उन्होंने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की। ग्राम प्रधान का आरोप है कि विपक्षी थाने पहुंच गए और दो सिपाहियों के सामने ही उनके साथ गाली-गलौज व जान माल की धमकी देने लगे। विरोध पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्का देते हुए उनके साथ गाली गलौज की। वहीं उन्हें पांच घंटे तक थाने में बैठाए रखा। कुछ देर बाद फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बाद उन्होंने अखिल भारतीय प्रधान संगठन, डीएम व एएसपी को शिकायत कर न्याय की मांग की है। डीएम ने नानपारा एसडीएम तो वहीं एएसपी ने सीओ को जांच के लिए निर्देशित किया है।