फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power supply interrupted due to wire break

Bahraich News: तार टूटने से बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति

Tue, 01 Aug 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 01 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Power supply interrupted due to wire break
बहराइच। इस भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती से जिलेवासी परेशान हैं। लोड बढ़ने से कहीं तार टूटकर गिर रहे हैं, तो कहीं जंपर कटने से विद्युत आपूर्ति ठप है। व्यवस्था दुरुस्त कराने के नाम पर कई-कई घंटे उपभोक्ताओं को बिजली-पानी का इंतजार करना पड़ रहा है। मटेरा कस्बे में तो ट्रांसफार्मर जलने के बाद लोग बिजली के बिना रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


जबकि नवाबगंज के जगन्नाथपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व बिजली गिरने से जला ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। विद्युत आपूर्ति ठप होने पर उपकेंद्र के अधिकारियों का फोन या तो स्विच आॅफ हो जाता है, या उठता नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि लोड बढ़ने से समस्या हो रही है।
विज्ञापन


48 घंटे बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, उपभोक्ता परेशान
मटेरा कस्बे की बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट रही है। हालात यह है कि कस्बे में लगे पुराने व जर्जर ट्रांसफार्मर आए दिन दग जाते हैं। उन्हें बदलने में तीन से चार दिन लग जाते हैं। रविवार दोपहर रघुनाथपुर उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से जल गया था। मंगलवार को उसे जले तीन दिन हो चुके पर उसे बदला नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे दो हजार से अधिक लोग बिजली-पानी को लेकर परेशान है। इससे पूर्व भी ग्राम पंचायत लालपुर शिवपुर के सरैया गांव में एक सप्ताह पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया था। जिससे गांव की पांच सौ की आबादी चार दिनों तक बिजली-पानी के लिए तरसती रही। चौथे दिन ट्रांसफार्मर ठीक कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बदलने व लाइन दुरस्त कराने के नाम पर विभाग के कर्मचारी सुविधा शुल्क मांगते हैं।
एक सप्ताह से नहीं बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नवाबगंज कस्बे के जगन्नाथपुर फुटहा गांव में एक सप्ताह पूर्व बिजली गिरने से एक दंपत्ति गंभीर रूप घायल हो गए थे। वहीं 16 केवीए का ट्रांसफार्मर भी जल गया था। जिसे अब तक बदला नहीं जा सका।

मंगलवार को नाराज ग्रमीणों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण बृजेश, इसराइल, जगदीश, मनोज व संजय ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से पांच सौ से अधिक की आबादी प्रभावित है नंदा गांव स्थित उपकेंद्र पर कई बार शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नवाबगंज उपकेंद्र के जेई शहाबुद्दीन ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल्द बदलकर आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed