फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Power supply disrupted in Dharsava for three days.

Bahraich News: तीन दिन से अंधेरे में धरसवा, नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 21 Jun 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 21 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in Dharsava for three days.
धरसवां। चित्तौरा विकास खंड के धरसवा गांव में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बंद होने से करीब छह हजार ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव को श्रावस्ती जिले के गिलौला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सदाशिव फीडर के माध्यम से बिजली मिलती है। दूसरे जिले से आपूर्ति होने के कारण अक्सर बिजली व्यवस्था बाधित रहती है। गांव की एलटी लाइन के तार भी काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जो आए दिन टूटकर नीचे गिर जाते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे पिछले कई सप्ताह से जर्जर तार बदलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग केवल टूटे तारों की मरम्मत कर आपूर्ति शुरू कर देता है। स्थायी समाधान नहीं होने से समस्या बार-बार पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात बिजली आने के बाद शॉर्ट सर्किट से गांव निवासी मुबारक अली के छप्पर में आग लग गई। हालांकि लोगों ने तत्काल आग बुझा दी, जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

लगातार तीन दिन से बिजली न मिलने के कारण गांव में पानी की समस्या भी बढ़ गई है। बिजली से चलने वाले पंप और मोटर बंद होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और जर्जर तार नहीं बदले गए तो वे विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर आंदोलन करेंगे। वहीं, एसडीओ परमिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत की जानकारी मिली है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed