{"_id":"64cfe4bf8e3b86a6880fd814","slug":"power-failure-due-to-fault-in-feeder-bahraich-news-c-98-1-slko1007-1454-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फीडर में खराबी से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फीडर में खराबी से बिजली गुल
Sun, 06 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। कस्बा स्थित सहाबा विद्युत उपकेंद्र के फीडर में बीती शनिवार देर रात दो बजे खराबी आने से बिजली गुल हो गई। रविवार को भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र की 80 हजार से अधिक की आबादी बिजली, पानी को लेकर परेशान है।रूपईडीहा कस्बे की बिजली की आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
ट्रांसफार्मर जलने व तार टूटने की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। हालात यह है कि रूपईडीहा कस्बे में 15 घंटे की आपूर्ति का रोस्टर जारी है, लेकिन यहां महज छह से सात घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। प्रतिदिन सुबह दस बजे से पांच बजे तक रोस्टर के नाम पर बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है। पांच बजे आपूर्ति शुरू होने के बाद तार टूटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिसको को दुरुस्त कराने में कर्मचारी घंटों लगा देते हैं। आपूर्ति के दौरान लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है।
रूपईडीहा कस्बे की 80 हजार से अधिक की आबादी को सहाबा विद्युत उपकेद्र से बिजली की आपूर्ति की जाती है। बीते शनिवार की रात दो बजे अचानक उपकेंद्र के फीडर में खराबी आने से आपूर्ति ठप हो गई। रविवार को शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। अचानक आपूर्ति ठप हो जाने से पूरा कस्बा अंधेरे में डूबा है। कस्बेवासियों के सामने भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
उपकेंद्र के अवर अभियंता रामगोपाल अनमोल ने बताया कि फीडर में खराबी आने से आपूर्ति ठप हुई है। कर्मचारी फीडर को दुरुस्त कराने में जुटे हैं। फीडर दुरुस्त होने के बाद आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।