फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Potholes on the canal track are injuring pedestrians

Bahraich News: नहर की पटरी पर गड्ढे चोटिल हो रहे राहगीर

Sun, 29 Dec 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 29 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the canal track are injuring pedestrians
धरसवां में नहर पटरी की सड़क पर बना जानलेवा गड्ढा।
धरसवां (बहराइच)। बहराइच-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरसवां के पास से गुजरी तरबगंज शाखा की मुख्य नहर की पटरी डामरीकृत है। इससे बहराइच के साथ श्रावस्ती व गोंडा जिले के लोग भी गुजरते हैं। लेकिन इन दिनों सड़क किनारे बने गड्ढों के चलते यह सड़क जानलेवा साबित हो रही है और कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। धरसवां से गुजरी नहर पटरी की सड़क से बहराइच के कमोलिया, सिटकहना, डुहरू, श्रावस्ती जिले के बंतवारा, चका, खुटेहना आदि गांवों के हजारों लोग गुजरते हैं। यही नहीं इस नहर पटरी का प्रयोग गोंडा जाने वाले राहगीर भी शाॅर्टकट के लिए करते हैं। बावजूद इसके सड़क किनारे बने गड्ढों को भरवाया नहीं जा रहा है। जिसके चलते प्रतिदिन दो से तीन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। राहगीर अबरार, बबलू, कृपाराम आदि ने बताया कि गड्ढे भरवाने की मांग की गई है, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed