फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Poor progress in five blocks under the Livelihood Mission; explanation sought.

Bahraich News: आजीविका मिशन में पांच ब्लॉकों की प्रगति खराब, स्पष्टीकरण तलब

Wed, 05 Aug 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Poor progress in five blocks under the Livelihood Mission; explanation sought.
बहराइच। विकास भवन सभागार में बुधवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कम प्रगति वाले पांच ब्लॉकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सीडीओ ने बताया कि जुलाई 2026 तक समूह गठन के 7519 लक्ष्य के सापेक्ष 1577 समूह ही बने हैं। कम प्रगति वाले महसी, हुजूरपुर, पयागपुर, चित्तौरा और कैसरगंज विकासखंडों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी ब्लॉकों को योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में वीबी-जी राम जी योजना के तहत श्रमिक नियोजन, ई-केवाईसी और खेल मैदान निर्माण कार्यों की भी समीक्षा हुई। सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 12 अगस्त तक ग्राम पंचायतों में तिरंगा निर्माण कर आपूर्ति करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में स्वयं सहायता समूह गठन, बैंक क्रेडिट लिंकज, विद्युत सखी एक्टिवेशन, आरएफ व सीआईएफ, टीएमएस पोर्टल और कैडर ऑनबोर्डिंग की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed