फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   politics have been embarrassed the people's representatives

जनप्रतिनिधियों की करनी से शर्मसार हुई सियासत

Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
politics have been embarrassed the people's representatives
अमर उजाला के कार्यक्रम में जुटीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
जनप्रतिनिधियों की करनी से राजनीति शर्मसार हो चुकी है। विधानसभा में आए दिन झगड़े हो रहे हैं। सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है। सरकारी नौकरियां बेची जा रही हैं। राज्य में टैक्स इतना अधिक है कि कंपनियां यहां आना नहीं चाहती हैं, जो कंपनियां हैं भी, वह इन जनप्रतिनिधियों के चलते अपना कारोबार समेट रहीं हैं। ऐसे में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। कोई एमसीए की डिग्री लेकर टाइपिंग की दुकान खोले हुए है, तो कोई बच्चों को ट्यूशन व कंप्यूटर पढ़ा कर दाल रोटी का जुगाड़ कर रहा है। यह विचार सोमवार को इकौना स्थित चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय में अमर उजाला सरोकार श्रृंखला के तहत आयोजित कैंपस अड्डा में छात्राओं ने व्यक्त किए। 
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से आयोजित कैंपस कार्यक्रम में छात्राओं ने कहा कि कि देश में हजारों युवा बेरोजगार हैं। इसका कारण केवल जनप्रतिनिधियों की अदूरदर्शी नीति है। भाई-भतीजावाद के साथ भ्रष्टाचारी प्रवृत्ति के चलते नए उद्योग प्रदेश में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी सोच है कि जब तक राजनीति में युवाओं का प्रतिनिधित्व नहीं होगा, तब तक न तो देश का विकास होगा और न ही वोट प्रतिशत बढ़ेगा। कार्यक्रम में मौजूद ज्यादातर छात्राओं ने युवा, शिक्षित, स्वच्छ छवि वाले जनप्रतिनिधियों को ही सदन में भेजने की बात कही। उनका मानना है कि जब तक सदन में योग्य लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं बढ़ेगा, तब तक भाई-भतीजावाद जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की मौजूदा हालत को देखते हुए अधिकांश छात्राएं चाहती हैं कि जो सकारात्मक सोच रखते हों। उन्हीं को मौका मिलना चाहिए। राज्य में ऐसे हालात तैयार होने चाहिए, जिससे बाहर की कंपनियां राज्य में अपना उद्योग स्थापित करें। यही नहीं, वह उन जनप्रतिनिधियों को चाहते हैं जो उत्तर प्रदेश को प्रोफेशनल मंडी के रूप में विकसित करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed