{"_id":"5dd962158ebc3e54ea681323","slug":"policemen-should-be-ready-to-serve-the-public-bahraich-news-lko4938503180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की सेवा को तत्पर रहें पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की सेवा को तत्पर रहें पुलिसकर्मी
विज्ञापन
बहराइच के एसपी आफिस में डीजीपी के संदेश को सुनते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के साथ ही सभी थानों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुलिस के जवानों का शौर्य और वीरता को याद करते हुए अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को जनता की सेवा को तत्पर रहने और उन्हें न्याय दिलाने का संकल्प दोहराया। एएसपी नगर ने डीएम और सीडीओ को पुलिस झंडा प्रदान किया।
पुलिस विभाग की ओर से 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन परिसर में सभा का आयोजन हुआ। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप सिंह की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस झंडा का ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। पुलिस झंडे के प्रतीक चिन्ह को लगाकर सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
फखरपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय की अध्यक्षता मेें डीजीपी का संदेश पढ़कर सभी को सुनाया गया। जरवलरोड के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल की अध्यक्षता में झंडा दिवस मनाया गया। इसी तरह कोतवाली नगर में प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्रनाथ, देहात में एके सिंह, दरगाह में विनय सरोज, रिसिया में पीपी पांडेय की अध्यक्षता में झंडा दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
नानपारा कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, रुपईडीहा में मनीष पांडेय, मोतीपुर में हर्षवर्द्धन सिंह ने झंडा दिवस मनाते हुए सभी पुलिसकर्मियों को जनता की सेवा के लिए तत्पर रहने को प्रेरित किया। एएसपी नगर ने जिलाधिकारी शंभु कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान को पुलिस का झंडा प्रदान किया।