{"_id":"67f4431c79c0e03ecc097d99","slug":"policemen-can-be-prosecuted-for-fake-arrest-bahraich-news-c-98-1-slko1007-128736-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फर्जी गिरफ्तारी के लिए पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फर्जी गिरफ्तारी के लिए पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई
Tue, 08 Apr 2025 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। रिसिया थाने में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा वारंट के नाम पर फर्जी गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
रिसिया थाने के उपनिरीक्षक कन्हैयालाल दीक्षित की अगुवाई में सिपाही छत्रपति यादव व धर्मेंद्र यादव की टीम ने 29 मार्च को थाना क्षेत्र के रामपुर बरई निवासी राजकुमार को एक वारंट दिखाकर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता कर जबरन जीप में बैठा लिया था। इस दौरान उसने पुलिसकर्मियों से गुहार भी लगाई थी कि उसके खिलाफ कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है, लेकिन इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीन दिन अवकाश के बाद दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं की मदद से उसको जमानत मिली है।
अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री व जिले के एसपी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। न्याय न मिलने पर वह न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी में है।