{"_id":"69cc1a6b6a477c0bdc0bfaa9","slug":"police-team-attacked-while-trying-to-resolve-a-dispute-constable-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146742-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल
विज्ञापन
फखरपुर। ग्राम सिंगाही के मजरा जोगिन पुरवा में रविवार रात आपसी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। झगड़ा शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ही उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पत्थर लगने से एक सिपाही चोटिल हो गया। मामले में 34 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि गांव में आर्केस्ट्रा देखने को लेकर रविवार रात दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव की सूचना पर डायल 112 और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उपद्रवी पुलिस टीम पर ही हमलावर हो गए और ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इससे एक सिपाही घायल हो गया।
इसी आपाधापी के बीच कुछ हमलावर भागकर पास के लाला पुरवा में चल रहे मुंडन कार्यक्रम के पंडाल में घुस गए। पीछा करते हुए पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता करते हुए हाथापाई की। बाद में किसी तरह लोगों को समझाकर मामले को काबू में किया गया।
विज्ञापन
मामले में थानाध्यक्ष की ओर से गांव निवासी वसीम, दोस्त मोहम्मद, रफीउल्ला, शमसुद्दीन, जहीरूद्दीन, सहीम समेत 34 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में पुलिस पिकेट तैनात है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।