{"_id":"616b1765c2b6926b232a4cfe","slug":"police-snatched-effigy-from-farmers-bahraich-news-lko600299382","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किसानों से छीना पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किसानों से छीना पुतला
विज्ञापन
बहराइच। लखीमपुर में हुई हिंसा और कृषि कानूनों में बदलाव की मांग को लेकर शुक्रवार को भाकियू नेताओं ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक भी हुई।
उधर, पुलिस ने भाकियू नेताओं के घर पर फोर्स भी लगा दी थी। लखीमपुर हिंसा के दौरान मारे गए किसानों के मुद्दे और कृषि कानूनों में बदलाव की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने विजयादशमी पर पुतला दहन की रणनीति बनाई थी।
कार्यकर्ता जरवल रोड पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में एकत्र हुए। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी का पुतला जलाने की कोशिश की। हालांकि, पहले से ही मुस्तैद पुलिस बल ने पुतला छीन लिया। उधर, पुलिस ने किसान नेताओं के घर पर भी फोर्स लगा दी थी।