{"_id":"62f8f60ba92cac651d2ac4c5","slug":"police-in-search-of-head-no-clue-bahraich-news-lko6438453190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे की तलाश में जुटी पुलिस, सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे की तलाश में जुटी पुलिस, सुराग नहीं
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। अज्ञात सिरफिरे युवक ने शनिवार की सुबह चाकू मारकर चार लोगों को घायल कर दिया था। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया था। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। पुलिस द्वारा लाख प्रयास करने के बाद भी अभी तक सिरफिरे युवक का पता नहीं लग सका है। जिससे लोगों को दहशत का माहौल है।
थाना जरवलरोड अंतर्गत ग्राम जतौरा में शनिवार को सुबह लगभग दस बजे गांव के बाहर स्थित सुहागा ताल के पास पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति बैठा हुआ था। इसी बीच गांव के कुछ लोग वहां घास काटने पहुंचे। उन्होंने युवक से वहां बैठे होने का कारण पूछा। इसी बात पर युवक ने चारों लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से विनोद यादव, ननकू तिवारी, सबील व अजय तिवारी घायल हो गए। सभी के सिर, पेट व गले में जख्म हो गए।
हमला करने के बाद युवक अपनी बाइक लेकर गोंडा की ओर भाग खड़ा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन युवक का पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान विनोद यादव की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सिरफिरे युवक का पता न चल पाने के कारण अभी भी लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
गठित की गई है पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सिरफिरे युवक द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही दोषी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।