{"_id":"63fa4c4bf469d73f8f038726","slug":"pneumonia-vaccine-not-available-since-15-days-bahraich-news-c-13-1-103268-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: निमोनिया से बचाव का टीका 15 दिन से नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: निमोनिया से बचाव का टीका 15 दिन से नहीं
Sat, 25 Feb 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बच्चों को लगने वाला निमोनिया से बचाव का टीका 15-20 दिनों से जिले में खत्म है। वहीं संयुक्त जिला चिकित्सालय को विगत एक वर्ष से जेई, चिकनगुनिया व डेंगू जांच की किट नहीं मिली है। ऐसे में टीकाकरण का चक्र अधूरा है। वहीं, जेई व डेंगू प्रभावित क्षेत्र के मरीजों को बहराइच का चक्कर लगाना पड़ रहा है। निमोनिया से बचाव का टीका प्रति सप्ताह कम से कम 1200 बच्चों को लगाया जाता है। ऐसे में करीब 2400 बच्चे इससे वंचित हैं। वहीं दूसरी ओर जिले में मच्छर जनित संक्रमण मार्च माह से ही अधिक फैलने लगते हैं, लेकिन एक वर्ष से संयुक्त जिला चिकित्सालय में जेई, चिकनगुनिया व डेंगू की जांच किट नहीं है। इस वजह से मरीज बहराइच या निजी लैब से जांच कराते हैं।
जेई, डेंगू व चिकनगुनिया की जांच किट के लिए लिखा गया है। जल्द ही किट मिल जाएगी तो जांच शुरू होगी। निमोनिया से बचाव का टीका भी जल्द आ जाएगा। - डाॅ. जेता सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
जेई, डेंगू व चिकनगुनिया की जांच किट के लिए लिखा गया है। जल्द ही किट मिल जाएगी तो जांच शुरू होगी। निमोनिया से बचाव का टीका भी जल्द आ जाएगा। - डाॅ. जेता सिंह, सीएमएस
विज्ञापन