फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   PM taken from fake documents, sent to jail

फर्जी दस्तावेज से लिया पीएम आवास, भेजा जेल

Fri, 05 Feb 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
PM taken from fake documents, sent to jail
रिसियामोड़ (बहराइच)। ग्राम प्रधान की मिलीभगत से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर प्रधानमंत्री आवास लेेने वाले लाभार्थी को पुलिस ने जेल भेज दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करने गए बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद फर्जी दस्तावेज बनवाकर आवास लेने वाले लाभार्थियों में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान के ऊपर भी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिसिया थाना क्षेत्र के भगतापुर गांव निवासी हरिराम (65) पुत्र छोटेलाल प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लाभार्थी हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू हुई। जांच खंड विकास अधिकारी रविशंकर प्रधान ने शुरू की। जांच में प्रथम दृष्ट्या पाया गया कि लाभार्थी ने आवास पाने के लिए फर्जी आधारकार्ड बनवा कर फर्जी खाता बैंक में खोलवा लिया और उसी के आधार पर प्रधानमंत्री आवास का लाभार्थी बन गया।
विज्ञापन

बीडीओ की तहरीर पर लाभार्थी के खिलाफ मुकदमा हुआ। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर रिसिया थानाध्यक्ष संजय सिंह ने एसआई ओंकार यादव, सिपाही अरविंद कुमार, धर्मजीत गुप्ता व अनिल यादव को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए भेजा। टीम ने शुक्रवार को आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed