फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   PM Modi will lay the foundation stone of Suheldev memorial today

आज सुहेलदेव स्मारक का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

Mon, 15 Feb 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will lay the foundation stone of Suheldev memorial today
बहराइच के चित्तौरा में मंच के पास की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्मारक का शिलान्यास मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी रहेगी। वह जिलेवासियों को 39 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम के लिए मंच के पीछे मंदिर परिसर में पूजन कर मुख्यमंत्री स्मारक का शिलान्यास करेंगे। सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर दो हैलीपैड बनाए गए हैं। वहीं, पीएम के संबोधन के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी लगा दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर करीब दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव स्मारक का निर्माण शुरू कराया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए बजट जारी कर दिया है। राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह ने स्मारक के निर्माण के लिए 82 बीघा जमीन लीज पर दी है। स्मारक का शिलान्यास मंगलवार को वसंतपंचमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इसके बाद वह लोगों को संबोधित करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह दस बजे हेलीकाप्टर से चित्तौरा पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के आने का भी कार्यक्रम निर्धारित है।
विज्ञापन

चित्तौरा में स्मारक, संग्रहालय, घाट के सौंदर्यीकरण समेत 39 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री जिलेवासियों को देंगे। मंदिर के रंग-रोगन के साथ ही सड़कों के निर्माण, बैरीकेडिंग आदि का काम पूरा कर लिया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की देखरेख में सोमवार देर शाम तक अधिकारी तैयारियों का जायजा लेने में जुटे रहे। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया है। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी तैयारियों के बारे में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। डीएम शंभु कुमार व एसपी डॉ. विपिन मिश्र देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed