{"_id":"5cc72bbdbdec22071f56acff","slug":"pm-modi-s-rally-today-root-diversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की रैली आज, रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की रैली आज, रूट डायवर्जन
Mon, 29 Apr 2019 10:22 PM IST
Praveen Singh
न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच
Published by: Praveen Singh
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली मंगलवार को विश्वरिया मैदान पर होगी। प्रशासन सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हो गया है। एसपीजी के साथ यूपी की एटीएस ने भी रैली स्थल पर डेरा जमा लिया है। रैली में करीब दो लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
ऐसे में पूरे रैली स्थल को 14 ब्लॉकों में बांट दिया गया है। हर ब्लॉक में आठ हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए आठ कंपनी पीएसी व तीन कंपनी आरएएफ भी मुस्तैद की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
प्रधानमंत्री दोपहर 1.50 बजे रैली स्थल पहुंचेंगे। रैली में करीब दो लाख से अधिक की भीड़ पहुंचने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए पूरा प्रशासनिक अमला सुरक्षा की तैयारियों में लगा हुआ है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी शंभु कुमार, डीआईजी राकेश सिंह, मंडलायुक्त अशोक कुमार समेत अन्य लोग भी रैली स्थल का जायजा ले चुके हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रैली स्थल पर तीन हेलीपैड बनाए गए हैं।
पीएम की सुरक्षा के लिए एसपीजी पहले से ही मौजूद है। यूपी एटीएस ने भी रैली स्थल का सघन निरीक्षण किया है। पुलिस द्वारा डॉग स्क्वॉयड की मदद से आसपास के इलाकों की भी सघन जांच की गई है। जांच के बाद ही रैली स्थल तक जाने दिया जा रहा है।
पीएम की रैली को लेकर हुआ रुट डायवर्जन
प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए प्रशासन ने आने-जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन कर दिया है। नानपारा रोड पर जाने वाले सभी वाहनों को दूसरे रास्तों पर मोड़ दिया जाएगा।
रिसियामोड़ से रैली में शामिल होने के लिए आने वाले वाहनों को छोड़कर किसी वाहन को बहराइच रोड पर नहीं आने दिया जाएगा। इनको आसाम रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
इसी तरह केडीसी तिराहे से बाईपास जाने वाले वाहनों को भी पानी टंकी की तरफ मोड़ दिया जाएगा। रैली में आने वाली बसें भी आसाम रोड से होकर ही जाएंगी। तिकोनीबाग चौराहे से कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ आने वाले वाहनों को भी दूसरी ओर भेज दिया जाएगा। दोनक्का तिराहा, गल्लामंडी चौकी और मल्हीपुर आसाम रोड चौराहे के वाहनों को भी रिसियामोड़ होते हुए रैली स्थल तक भेजा जाएगा।
जीआरपी सीओ ने रेलवे का किया मुआयना
मोदी की रैली को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के पुलिस उपाधीक्षक शिवप्रकाश राय भी सोमवार दोपहर बहराइच पहुंच गए। जीआरपी सीओ राय ने थाने का निरीक्षण किया। ट्रेनों में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के बारे में भी जानकारी ली। थानाध्यक्ष श्यामदेव से सीओ ने पीएम की रैली को देखते हुए स्टेशन व आसपास बरती जा रही सुरक्षा के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए।