{"_id":"64c94f1a3f7b454e700f173f","slug":"pm-housing-approved-for-12804-beneficiaries-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1179-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 12804 लाभार्थियों का स्वीकृत हुआ पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 12804 लाभार्थियों का स्वीकृत हुआ पीएम आवास
Tue, 01 Aug 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जल्दी जिले के 12804 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की सौगात मिलेगी। शासन की ओर से साल 2023-24 के लिए मिले 15665 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 12804 लाभार्थियों के पीएम आवासों को स्वीकृति दे दी गई है। लक्ष्य पूर्ति के लिए शेष बचे आवासों के आवंटन के लिए भी लाभार्थियों का सत्यापन तेजी से करवाया जा रहा है। विभाग की ओर से जिले में एक भी आवास सरकारी जमीन पर निर्मित न होने का दावा किया गया है।
इस बार बीते वर्ष 2022-23 की अपेक्षा लगभग आधे आवास बनाने का ही लक्ष्य रखा गया है। बीते वर्ष जहां 31637 आवास का लक्ष्य रखते हुए 31626 आवासों को स्वीकृति दी गई थी। तो वहीं इस बार 15665 प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से जांच के बाद 12804 आवासों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना में जिले में 2501 आवासों को मिली स्वीकृति के सापेक्ष अब तक 2385 आवास बनाए जा चुके हैं। परियोजना निदेशक राजकुमार ने बताया कि जिले में बने सभी आवास लाभार्थियों के स्वामित्व वाली जमीन पर बनाए गए हैं। अभी तक निर्मित आवास की भूमि को लेकर कोई भी शिकायत नहीं आई है।