फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Please save the son, he is out of breath

कोई ऑक्सीजन तो कोई वेंटिलेटर के लिए दौड़ता नजर आया

Fri, 17 Dec 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Please save the son, he is out of breath
बहराइच के मेडिकल कालेज में मॉकड्रिल का अभ्यास करते चिकित्सक व कर्मी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोई है, अरे मेरे बेटे को बचा ले साहब इसकी सांस उखड़ रही है। गोद में बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज के न्यू बिल्डिंग परिसर पहुंची महिला की गुहार सुनते ही वहां मौजूद डाक्टर व अस्पताल स्टाफ के लोग बिना देर किए बच्चे को इलाज दिलाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि अचानक तेज खांसी आने के बाद बच्चे की सांस उखड़ना शुरू हो गयी। इतना सुनते ही मौजूद डाक्टरों ने बच्चे को वेंटिलेटर पर भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। मेडिकल टीम की सतर्कता से बच्चे को समय पर मिले सही इलाज से उसकी हालत जल्दी बेहतर होने लगी। शुक्रवार को यह नजारा मेडिकल कॉलेज के न्यू बिल्डिंग में आयोजित मॉकड्रिल के दौरान दिखा।
विज्ञापन

इसके माध्यम से कोरोना की आशंकित तीसरी लहर से निपटने को लेकर मेडिकल कॉलेज में किए गए इलाज के इंतजाम परखना था। इसकी निगरानी शासन की ओर से नामित संयुक्त निदेशक डॉ एचडी अग्रवाल खुद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉकड्रिल के दौरान कोरोना से निपटने के लिए मेडिकल कालेज में बनाए गए आईसीयू वार्ड में कोरोना ग्रसित मरीज के पहुंचने पर उसे भर्ती करने से लेकर इलाज सुविधा मुहैया कराने तक इंतजाम को बारीकी से परखा गया। इस दौरान डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ की ओर से कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन भी किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान कई कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन व वेंटिलेटर के लिए वार्ड में दौड़ लगाते भी देखा गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी परिस्थितियों को बेहतर ढंग से काम काज संभाला व मरीजों का इलाज शुरू कराया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह, एसीएमओ डॉ. योगिता जैन, प्राचार्य डॉ. एके साहनी, डॉ. मोहम्मद परवेज, डॉ. अरविंद शुक्ला समेत हास्पिटल स्टाफ से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed