फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   pleasant weather after rainfall

रात में बूंदाबांदी तो सुबह खिल उठी धूप

Wed, 20 Jan 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 20 Jan 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
pleasant weather after rainfall
बहराइच। मंगलवार को दिन भर छाए बादल रात में हल्की बूंदाबांदी के रूप में बरस उठे। बुधवार सुबह धुंध के बाद धूप खिल उठी। हालांकि, कुछ घंटे बाद फिर सूरज और बादलों में लुकाछिपी शुरू हो गई।
विज्ञापन


बर्फीली हवा भी चली, जिस कारण लोग ठिठुरते रहे। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना है।

तराई में दो दिन से मौसम का मिजाज लोगों को बेहाल किए हुए है। मंगलवार को दिन में कड़ाके की ठंड के बाद देर रात बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। हालांकि बूंदाबांदी का दौर रात 12 बजे थम गया लेकिन पछुआ खूब चली।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह धुंध में हुई लेकिन आठ बजे के आसपास अच्छी धूप खिली। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन दो घंटे बाद सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्थिति दिन भर बरकरार रही। इसके चलते बदली होने पर लोग सिहरने को मजबूर रहे। शाम को फिर ठिठुरन का लोगों को सामना करना पड़ा।

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि तराई का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

उन्होंने कहा कि 21 से 23 जनवरी तक पुन: जिले के लोगों को बदली और बंदाबांदी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed