फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Planting forgot to water, plants drying up

Bahraich News: पौधरोपण कर भूले पानी डालना, सूख रहे पौधे

Wed, 02 Aug 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 02 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Planting forgot to water, plants drying up
बहराइच। जिले में इस बार 80 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। बीती 22 जुलाई को वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया था। इस दौरान जिले में 68,28,750 पौधे रोपित किए गए थे। इनके संरक्षण का लोगों को संकल्प भी दिलाया गया था। अभियान चलाकर खूब वाहवाही लूटी गई, लेकिन बाद में इन पौधों की ओर किसी ने पलट कर नहीं देखा। नतीजा यह रहा कि अधिकतर पौधे सूख गए हैं।
विज्ञापन

पेड़-पौधे धरती के आभूषण हैं। इनके बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए धरती को हरा-भरा रखने के लिए जिले में हर वर्ष वृहद रूप से पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। इस दौरान लाखों पौधे लगाए जाते हैं। पौधों को न तो वक्त पर पानी दिया जाता है और न ही मवेशियों से बचाने के लिए को खास इंतजाम किए जाते हैं।
विज्ञापन

कागजों पर सभी पौधे जिम्मेदारों को हरे भरे दिख रहे हैं। बीते महीने 22 जुलाई को जिले में हुए पौधरोपण के बाद मंगलवार को अमर उजाला ने पड़ताल किया तो ये सूखे व मुरझाए हालत में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दम तोड़ रहे पौधे, अब दूसरे लगाने की कह रहे बात

मटेरा में विकासखंड शिवपुर के ग्राम पंचायत सधुवापुर गोकुलपुर में तालाबों, सड़क के किनारे, विद्यालयों आदि जगहों पर 15 सौ पौधे लगाए गए थे। ग्राम प्रधान अजय कुमार यादव ने बताया कि सागौन, नीम, शीशम, आम, जामुन के पौधों को लगवाया गया था। भीषण गर्मी के कारण कुछ पौधे सूख रहे हैं। उनके स्थान पर दोबारा पौधे लगाए जाएंगे।
पयागपुर में हजारों की संख्या में पौधे लगाए गए थे, जो सूखते जा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी हरिश्चन्द्र तिवारी का कहना है कि जिन स्थानों पर पौधरोपण किया गया है, वहां के जिम्मेदारों की भी जिम्मेदारी होती है। इसके लिए वन विभाग अकेले कुछ नहीं कर सकता है।

पानी डालना ही भूले

चरदा में नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिसैया में 1000 पौधे लगाए गए थे। पौधरोपण के बाद उसमें एक बार भी पानी नहीं पड़ा। जिससे अधिकांश पौधे सूखने लगे। प्रधान प्रतिनिधि शशिभूषण वर्मा ने बताया कि गोशाला के किनारे 1000 पौधों का रोपण कराया था। इसमें कुछ पौधे भीषण गर्मी के चलते सूखने लगे थे। बारिश होने की वजह से अब हरे हो रहे हैं।
नानपारा में पौधों की देखभाल सही से न होने के कारण अधिकांश पौधे मुरझा गए या टूट कर गिर गए हैं। इन्हें बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। नानपारा- रुपईडीहा मार्ग पर सरयू नहर, बसहरी से हकीमपुरवा साइफन, नहर के बगल, साइफन के पास लगाए गए पौधे टूटकर गिर गये हैं।

मुरझा गए पौधे

विकासखंड महसी की ग्राम पंचायत पूरे सीताराम में छह बीघे ग्राम समाज भूमि पर लगभग 750 पौधों का रोपण विधायक महसी सुरेश्वर सिंह की उपस्थिति में किया गया था। इसमें लगभग आधे पौधे सूख चुके हैं। कुछ सूखने की कगार पर हैं। खंड विकास अधिकारी महसी हेमंत यादव ने बताया कि ब्लाक में क्षेत्र में 1,99,535 पौधों का रोपण किया जाना था। इसमें लगभग 85 प्रतिशत पौधों को लगाया जा चुका है। शेष 15 प्रतिशत पौधों का रोपण 15 अगस्त को किया जाएगा।


जिले में लगभग 79,90,660 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। लगभग 68,000 पौधे लगाए जा चुके हैं। वन विभाग तार, बाड़ आदि के माध्यम से पौधों की सुरक्षा करवा रहा है। वाचरों को भी सुरक्षा में लगाया गया है। तमाम पौधे अन्य विभागों की ओर से लगाए गए हैं। उनका संरक्षण उन विभागों का है।
- संजय शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed