{"_id":"628a76a724babc3c3c08d843","slug":"pickup-loaded-with-zaireen-overturns-20-injured-bahraich-news-lko631794765","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायरीन से भरी पिकअप पलटी, 20 चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायरीन से भरी पिकअप पलटी, 20 चोटिल
विज्ञापन
बहराइच। बाराबंकी से बहराइच के दरगाह मेले में जियारत करने आ रही जायरीन से भरी पिकअप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। जिसमें 20 से अधिक लोग चोटिल हो गए। आननफानन सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया। बाकी सभी को मरहम पट्टी करके घर के लिए भेज दिया गया।
जिले में दरगाह मेले का शुभारंभ हो गया है। दूर-दूर से लोग जियारत करने आते है। इसी सिलसिले में बाराबंकी जिले के थाना असंदरा क्षेत्र के सिद्दौरा गांव से 20 से अधिक लोग पिकअप पर सवार होकर दरगाह में जियारत करने के लिए रविवार को आ रहे थे। बताया जाता है कि जब यह देहात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मरौचा के पास पहुंचे। तभी अचानक पिकअप के आगे साइकिल सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
जिसमें सवार सुनील (30) पुत्र गोलेदीन निवासी असंदरा बाराबंकी, मुन्ना (18) पुत्र दिलीप, मीना (20) पत्नी राजा, नंदनी (6) पुत्री सुनील, सारांश (2) पुत्र सुनील, राजरानी (25) पत्नी तेजकुमार, राधा (10) पुत्री तेजकुमार, अभिषेक (8) पुत्र तेजकुमार समेत 20 से अधिक लोगों को चोटें आईं। डेढ़ वर्षीय यश पुत्र सुशील को गंभीर चोटें आने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बाकी सभी को मामूली चोटें आने के कारण मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया।