फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   PhD program for SC/ST candidates to be conducted at KDC.

Bahraich News: केडीसी में एससी/एसटी के लिए चलेगा पीएचडी पाठ्यक्रम

Fri, 17 Jul 2026 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
PhD program for SC/ST candidates to be conducted at KDC.
बहराइच। शहर के स्वायत्तशासी किसान पीजी कॉलेज में अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति (एससी /एसटी) अभ्यर्थियों के लिए पीएचडी पाठ्यक्रम संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. किसुनवीर ने बताया कि प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह तथा प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना की सहमति के बाद पाठ्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जारी रूपरेखा के अनुसार हिंदी, भूगोल, संस्कृत, अंग्रेजी, मध्यकालीन इतिहास, गणित तथा भौतिकी विषय में पीएचडी का पाठ्यक्रम संचालित होगा। इसके लिए 17 से 30 जुलाई तक आवेदन होगा। 3 अगस्त को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद साक्षात्कार तिथि से लेकर कोर्स की शुरूआत के लिए तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवेश हेतु पात्रता

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अथवा किसी प्राधिकरण द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेज से स्नातकोत्तर विषय में 50 प्रतिशत अंकों (ग्रेस अंक को छोड़कर) के साथ उपाधि होनी चाहिए। एमफिल कार्यक्रम को कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुल्क संरचना

आवेदन शुल्क एक हजार रुपये, पंजीकरण, काउंसिलिंग तथा प्रथम वर्ष का शुल्क 15 हजार रुपये, प्री- पीएचडी कोर्स वर्क शुल्क 25 हजार रुपये, पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा शुल्क दो हजार रुपये, प्रथम वर्ष की फीस 10 हजार रुपये, तृतीय वर्ष की फीस 10 हजार रुपये, एक्सटेंशन शुल्क प्रति वर्ष , चौथा पांचवां और छठा आदि 15 हजार रुपये तथा थीसिस मूल्यांकन शुल्क और मौखिक परीक्षा शुल्क 25 हजार रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed