फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Petrol-diesel crisis

Bahraich News: हड़ताल का असर, 40 पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म

Tue, 02 Jan 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 02 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Petrol-diesel crisis
बहराइच। ट्रक चालकों का हड़ताल का असर जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर पड़ने लगा है। तेल टैंकर नहीं आने से जिले में डीजल-पेट्रोल खत्म होेने की आशंका गहरा गई। इसको देखते हुए मंगलवार को वाहनों में पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

इसके चलते जिले के 106 पंपों में से 40 पर शाम तक पेट्रोल व डीजल खत्म हो गया। कई पंपों पर रात तक पेट्रोल-डीजल खत्म होने की आशंका है। ईंधन के संभावित संकट को देखते हुए मंगलवार को दिनभर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए वाहन चालकों की पंपों पर भीड़ लगी रही। कई पंपों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंप संचालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद कई पंपों पर ईंधन लेने की जल्दबाजी के चलते लोगों में धक्कामुक्की की नौबत आ गई
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालकों के मुताबिक ट्रक चालकों की हड़ताल के चलते सोमवार से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। हड़ताल लंबी चलने की आशंका में पेट्रोल-डीजल की मांग कई गुना बढ़ गई है। इसके चलते मंगलवार को पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए वाहन चालकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहीं। ज्यादातर लोग अपने वाहन की टंकी भरवाने में लगे थे। इससे पंपों पर अफरातफरी का माहौल हो गया। जरूरत से अधिक मांग के चलते मंगलवार को 40 पंपों पर पेट्रोल-डीजल का स्टॉक खत्म हो गया। हालात को देखते हुए कुछ पंप संचालकों ने दो पहिया वाहन को चालकों को दो-ढाई लीटर से अधिक पेट्रोल देने से इन्कार कर दिया।

शहर के साथ नानपारा, मिहींपुरवा, कैसरगंज, हुजूरपुर, फखरपुर, रुपईडीहा, बाबागंज व पयागपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल-डीजल लेने के वाली लाइन लगी रही। पंप संचालकों का कहना है कि आपूर्ति शुरू होने पर बुधवार को पेट्रोल-डीजल का संकट गहराने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed