फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   peoples annoyed of server down in ATM

दीपावली पर एटीएम दे गए दगा, परेशान हुए लोग

Wed, 11 Nov 2015 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 11 Nov 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली पर शहर के एटीएम दगा दे गए। रुपये प्राप्त करने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बैंकों की बंदी से शहर के अधिकांश एटीएम भी बंद रहे। जो एटीएम खुले थे, उनमें कहीं सर्वर डाउन रहा तो कहीं पैसा न होने से लोगों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन


दीपावली के अवसर पर बैंकों में बुधवार को अवकाश रहा। इस दौरान बैंक बंद रहे तो एटीएम दगा दे गए। एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक लोग चक्कर लगाते दिखे।

सिंडीकेट, आईडीबीआई, यूनियन, एक्सिस बैंकों के एटीएम धन उपलब्ध न होने से बंद रहे। कुछ एटीएम पर सर्वर काम नहीं कर रहा था, जिससे बैंक ग्राहकों को एटीएम सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सका। इससे लोग व्यवस्था के प्रति क्षुब्ध दिखे।
विज्ञापन


व्यापारियों को सर्वाधिक समस्याएं उठानी पड़ी। व्यवसायी सुमित कानोडिया ने बताया कि हर बार बैंकों की बंदी के दौरान एटीएम सेवाएं बाधित हो जाती हैं। होटल व्यवसायी युवराज का कहना है कि एटीएम सुविधाएं हर त्योहार में बदहाल रहती हैं लेकिन बैंक अधिकारी कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed