{"_id":"5ee79e8a8ebc3e4307072d2e","slug":"people-visiting-hotspots-zone-bahraich-news-lko5261340115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पाट में बेधड़क आ-जा रहे लोग, पुलिस भी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पाट में बेधड़क आ-जा रहे लोग, पुलिस भी नदारद
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मीराखेलपुरा और कानूनगोपुरा मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाया गया है, मगर गलियों के रास्ते सील न किए जाने के कारण मोहल्ले में बेधड़क लोग आ-जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर गलियों में बैररिकेडिंग को पार कर लोग अपने काम निपटा रहे हैं। पुलिस भी मौके पर नदारद दिख रही है। ऐसे में लोगों में दहशत बनी हुई है।
शहर का मोहल्ला मीराखेलपुरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हॉटस्पॉट बना दिया गया है। पॉजिटिव मिलने के बाद मोहल्ले को पूरी तरह से सील करने की कार्रवाई शुरू की गई थी। मगर मोहल्ले के अंदर जाने वाले कुछ रास्तों को नहीं सील किया गया है। इसी तरह मोहल्ला कानूनगोपुरा को भी हॉटस्पाट बनाया गया है। हॉटस्पॉट बनाए जाने के कारण मोहल्लों में किसी तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा रखी गई है।
मगर प्रशासन द्वारा हर बैरिकेडिंग के पास पुलिस की तैनाती नहीं किए जाने के कारण लोग लोग बेधड़क आ जा रहे हैं। मोहल्ले के लोगों के आवागमन से संक्रमण का खतरा पनप सकता है। लोगों में इसको लेकर आक्रोश भी है। सीओ सिटी टीएन दूबे ने बताया कि हॉटस्पॉट में मुख्य मार्गों पर ही पुलिस तैनात की जा रही है। गलियों से अगर कोई निकल रहा है। तो प्रशासन उसके खिलाफ करेगा। यह पूरी तरह से गलत है।