फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   People cold due to cold wave running in the Terai

तराई में शीतलहर चलने से ठिठुरे लोग

Sat, 19 Dec 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
People cold due to cold wave running in the Terai
बहराइच में शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में ठंड से ठिठुरते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में चल रही शीतलहरी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दो दिनों के अंदर पारा चार डिग्री तक नीचे आ गया है। बर्फीली हवाएं चलने के कारण तराईवासी ठिठुर रहे हैं। कड़ाके की ठंड में स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में शीतलहरी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार से चल रहीं बर्फीली हवाओं के कारण ठंड तेजी से बढ़ी है। वहीं शनिवार को सुबह से तेज बर्फीली हवाएं चलने लगीं। इससे गलन बढ़ गई है। ठंड के चलते लोग बेहाल हैं। वहीं जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं बर्फीली हवाओं के कारण दो दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अचानक बढ़ी ठंड व चल रही शीतलहरी के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के घंटाघर चौक, पीपल तिराहा, छावनी बाजार समेत अन्य चौराहों पर लोग अलाव के निकट बैठकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। इसके बाद भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही थी।
विज्ञापन

धूप खिली, मगर रही बेअसर
तराई में शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार को भी मौसम में कोई बदलाव नहीं दिख रहा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक सूरज निकला। मगर हल्की धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं प्रशासनिक दावे
अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय का कहना है कि शहर में दो स्थानों पर रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा कैसरगंज, जरवल, नानपारा, रुपईडीहा आदि स्थानों पर भी करीब आठ रैन बसेरे संचालित हैं।

खुद कर रहे अलाव की व्यवस्था
नगर पालिका क्षेत्र बहराइच में अलाव की व्यवस्था पूरी तरह से नदारद दिख रही है। नगर क्षेत्र के कई चौराहों पर अलाव नहीं जल रहे हैं, जिससे लोग खुद लकड़ी, बुरादा आदि का इंतजाम कर ठंड से बचने की जुगत में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed