{"_id":"5e7783148ebc3e6fec338efb","slug":"people-are-aware-of-public-curfew-time-spent-in-homes-bahraich-news-lko514887659","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू को सजग दिखे लोग, घरों में बिताया समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू को सजग दिखे लोग, घरों में बिताया समय
विज्ञापन
जनतबहराइच। देश में बढ़ रहे कोरोना प्रकोप को देखते हुए पीएम की ओर से की गई अपील को गंभीरता से लेते हुए जनता ने खुलकर समर्थन किया। कोरोना वायरस को हराने के लिए जनता खुद अपने घरों में कैद रही। अपने परिवार के साथ पूजन-अर्चन के साथ मौज-मस्ती की और अमन-चैन की दुआ भी मांगी। रविवार को कुछ ऐसी रही लोगों की दिनचर्या।
घर में पूजा के बाद परिवार संग बिताया समय
कोरोना से बचाव को पीएम की जनता कर्फ्यू की अपील को सफल बनाने के लिए सुबह से अपने घर में परिवार केे साथ रहा। सुबह घर में पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद अपने परिवार व बच्चों के साथ बैठकर बातचीत की और आगे की प्लानिंग तय की गई।
- मनीष पोदार, व्यापारी
पहले किया योग, फिर गपशप
रविवार की सुबह बिना चिंता की सुबह रही। आराम से उठने के बाद योगा किया। उसके बाद अपने परिवार के साथ बैठकर गपशप किया। लोगों की अपील को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। आगे कुछ अलग करने का प्लान बनाया गया।
विज्ञापन
- अनिल श्रीवास्तव, बहराइच
फोन पर लेते रहे जानकारी
बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप से लड़ने के लिए पीएम ने जनता कर्फ्यू की अपील की। इसको सफल बनाने के लिए घर में पूरा दिन रहना पड़ा। फोन पर परिवार व रिश्तेदार का हालचाल लेते रहे। उनको भी घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।
- वीर प्रकाश गुप्ता, नानपारा
बच्चों के साथ खूब सारी बातचीत
परिवार के साथ बैठकर उन दिनों की चर्चा की, जब मोबाइल का जमाना बिल्कुल न के बराबर था। बच्चों को बताया गया कि बिना मोबाइल के भी अपना जीवन जीने का एक अलग ही आनंद था।
- प्रतीक अग्रवाल, नानपारा
मौजूदा हालात पर चर्चा
पीएम की अपील को सफल बनाने के लिए घर पर ही पूरा दिन रहा गया। परिवार के साथ मौजूदा बिगड़ते हालात पर चर्चा किया गया। बच्चों व बुजुर्गों को अधिक अलर्ट रहने के लिए कहा। अन्य लोगों को भी फोन से जानकारी दी गई।
- बसंत कुमार सिंह, पयागपुर