फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Penetration in Pakistani dalin Bahraich increased

पाकिस्तानी छुहारे की बहराइच में बढ़ी पैठ

Sat, 02 Nov 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Penetration in Pakistani dalin Bahraich increased
बहराइच। पाकिस्तान से सस्ते दामों पर आ रहा छुहारा नेपाल के रास्ते भारत के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जा रहा है। इससे बहराइच की मंडी में भी पाकिस्तानी छुहारे की पैठ बढ़ गई है। नेपाल से तस्करी के जरिए इसके भारतीय सीमा में पहुंचने के कारण छुहारे के दाम भी बढ़ने शुरूहो गए हैं। एसएसबी और पुलिस आए दिन छुहारे की खेप पकड़ रही है, मगर छुहारे की तस्करी पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने भले ही पाकिस्तान से व्यापार बंद कर दिया हो। लेकिन जनपद के नेपाली सीमावर्ती क्षेत्र में इसका असर नहीं दिखाई दे रहा है। हालात यह हैं कि जनपद में मौजूदा समय पाकिस्तानी छुहारे की तस्करी ने जोर पकड़ लिया है। तस्कर पाकिस्तानी छुहारे को नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के मनवरिया, अब्दुल्लागंज जंगल, मुंशीपुरवा आदि रास्तों से खुलेआम तस्करी कर भारतीय क्षेत्र रुपईडीहा ला रहे हैं। तस्कर छुहारे के गट्ठरों को खुलेआम रोडवेज की बसों में लादकर आसपास के इलाकों में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि तस्कर नेपाल से अभी तक मादक पदार्थ, नेपाली शराब, मेघाश्री गुटखा, कालीमिर्च, विदेश मटर चाइनीज कास्मेटिक की तस्करी तो पुलिस, कस्टम व एसएसबी विभाग की आंखों के सामने धड़ल्ले से कर ही रहे थे, लेकिन अब तस्करों ने पाकिस्तानी छुहारे की तस्करी भी तेज कर दी है। हालांकि एसएसबी और पुलिस आए दिन इसकी खेप भी पकड़ रही है। लेकिन इसके बावजूद एसएसबी व पुलिस तस्करों के फैलते इस मकड़जाल पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति किलो तीन सौ रुपये तक हो रही है छुहारे की बिक्री
जनपद की दुकानों में मौजूदा समय प्रति किलो 280 से 300 रुपये तक छुहारे की बिक्री हो रही है। जबकि नेपाल से तस्करी कर लाई जा रहे पाकिस्तानी छुहारे को तस्कर सौ से 150 रुपये में बेच रहे हैं। पाकिस्तानी छुहारे के दाम कम होने से जनपद में पाकिस्तानी छुहारे की पैठ बढ़ गई है।

कस्टम अफसरों से की जाएगी बात
पाकिस्तान से छुहारे के भारतीय सीमा में आने की जानकारी नहीं थी। अब जानकारी हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। किसी भी स्तर पर अर्थव्यवस्था को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। कस्टम के अधिकारियों से भी बात की जाएगी। इस पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए प्रशासन रणनीति बनाकर काम करेगा।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed