फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Payagpur's Peelkhana mohalla untouched by development

Bahraich News: पयागपुर का पीलखाना मोहल्ला विकास से अछूता

Wed, 30 Jul 2025 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Payagpur's Peelkhana mohalla untouched by development
पयागपुर नगर पंचाय के वार्ड नंबर चार में पीलखाना में लगा कूड़े का ढेर। 
पयागपुर (बहराइच)। नगर पंचायत घोषित होने के बाद पयागपुर के कई वार्डों की तस्वीर तो बदल गई, लेकिन कई वार्डों के बदतर हैं। वार्ड नंबर चार के मसूदपुर की ज्यादातर गलियों में इंटरलॉकिंग लगाकर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाई जा रही है, लेकिन वार्ड पीलखाना इलाके में मुख्य मार्ग को छोड़कर कोई विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहा है। इस इलाके के ज्यादातर स्थान कूड़े से पटे हुए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले की कच्ची सड़कें स्थानीय निवासियों को ग्रामीण परिवेश में रहने की याद दिला रही हैं। हालांकि, वार्ड के दोनों मोहल्लों में जल निकासी की सबसे बड़ी समस्या है। वार्ड नंबर चार की आबादी 25 सौ के करीब है। वार्ड का मसूदपुर इलाका हिंदू आबादी में आता है, तो पीलखाना अल्पसंख्यक बहुल इलाका है। पीलखाना वासियों का आरोप है कि यहां विकास के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। प्रस्तुत है पड़ताल करती रिपोर्ट...।
विज्ञापन



नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पीलखाना इलाके में एक भी विकास का कार्य नहीं कराया गया है। हालात यह है कि मार्ग पर जो खड़ंजे ग्राम पंचायत के कार्यकाल में लगे थे, वही आज भी चल रहे है। कच्चा मार्ग होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे बरसात के दौरान खासी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनौवर अली

नालियों की है कमी

मसूदपुर इलाके की ज्यादातर गलियों में इंटरलॉकिंग तो लगा दी गई है, लेकिन जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके चलते यहां आए दिन जलभराव की समस्या बनी रहती है। बरसात के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। गलियों में ऊंचाई पर इंटरलॉकिंग लगाने के चलते लोगों के घरों में पानी भर जाता है।
अनिरुद्ध शर्मा

शुद्ध पेयजल की नहीं है व्यवस्था

वार्ड के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए चलाई जा रही जल मिशन योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल सका है। वार्ड के ज्यादातर घरों में पानी का कनेक्शन नहीं है। लोग इंडिया मार्का हैंडपंप का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वार्ड में लगे ज्यादातर इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
रामछबीले


गंदगी से पटा है इलाका

पीलखाना इलाके में नगर पंचायत का गठन होने के बाद से अभी तक कोई भी विकास का कार्य नहीं कराया गया है। वार्ड में बने नाले को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे जल निकासी की समस्या और गंभीर हो गई है। वार्ड की सफाई व्यवस्था का सबसे बुरा हाल है। सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर संक्रामक रोगों को दावत दे रहे हैं।

जाकिर हुसैन


नगर पंचायत फंड से नहीं हुआ है कोई कार्य

वार्ड नंबर चार में नगर पंचायत के फंड से एक भी कार्य नहीं कराया गया है। व्यक्तिगत प्रयास से क्षेत्रीय विधायक की निधि से गलियों में इंटरलॉकिंग का काम कराया गया है। वार्ड की जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव बनाकर नगर पंचायत प्रशासन को सौंपा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
-मुकेश शर्मा, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed