फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Patients being robbed in the name of dengue test

Bahraich News: डेंगू जांच के नाम पर लुट रहे मरीज

Fri, 15 Sep 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 15 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Patients being robbed in the name of dengue test
बहराइच। डेंगू जांच के लिए रेट का निर्धारण न होने के कारण निजी पैथालॉजी संचालक मरीजों से अलग-अलग रेट वसूल कर रहे हैं। इससे मरीजों की जेब ढीली हो रही है। रैपिड किट से जांच के नाम पर 1000 से 1400 रुपए मरीजों से वसूला जा रहा है जबकि मेडिकल कॉलेज में यह जांचें फ्री हैं। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को शहर के कुछ निजी पैथालॉजी सेंटरों पर जांच फीस की पड़ताल की तो पता चला कि डेंगू जांच के लिए एक हजार से लेकर 14 सौ रुपए पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

डेंगू का डर लोगों में इस कदर है कि हल्का बुखार होने पर भी लोग डेंगू की जांच कराने पहुंच रहे हैं। इस मौके का फायदा निजी पैथालॉजी संचालक जमकर उठा रहे हैं। निजी पैथालॉजी रैपिड किट से जांच रिपोर्ट मरीजों को दे रहे हैं। लेकिन जब तक एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि नहीं होती तब तक स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि नहीं करता है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन हो रही 20 से 25 डेंगू की जांचें
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ.एमएम त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू का मरीज नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध डेंगू लक्षण वाले 20 से 25 मरीजों की प्रतिदिन जांच की जा रही है। एलाइजा की जांच में अभी तक एक भी मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संजय खत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सभी प्रकार की जांच व किट उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए देना पड़ा 12 सौ रुपए
महसी के बांसगढ़ी गांव निवासी अमेरिका ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को शहर में एक प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया था। इसके बाद एक निजी पैथालॉजी पर जांच कराई जिसके लिए 12 सौ रुपए देने पड़े। शिवपुर के रामपुर धोबियाहार निवासी अमरजीत ने बताया कि उन्होंने शहर के एक निजी पैथालॉजी में दो जांचें कराई जिसके लिए 14 सौ रुपए देने पड़े। इसी तरह विशेश्वरगंज के रामपाल व खैरीघाट के अमरेंद्र ने बताया कि अस्पताल चौराहे के पास एक निजी पैथालॉजी में जांच कराने पर 1000 रुपए देने पड़े हैं।
डेंगू व मलेरिया के लक्षण
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ.पी तिवारी ने बताया कि मलेरिया में ठंड, कंपकंपी के साथ निश्चित अंतराज पर बुखार आता है। जबकि डेेंगू में बुखार लगातार बना रहता है। इसके में हड्डियों व जोड़ों में असहनीय दर्द होता है। मांसपेसियों में तनाव रहता है। डेंगू में लीवर सूजन आने के साथ पेट के दाहिनी तरफ दर्द होता है। डेंगू में प्लेटलेट्स घट जाता है जिससे शरीर में लाल रंग के छोटे चकत्ते पड़ जाते हैं। मलेरिया में अधिक बुखार आने से झटके लगते हैं जिससे बेहोशी की भी समस्या हो सकती है। इन लक्षणों के होने पर तत्काल चिकित्सक के पास जाएं।

ऐसे करें बचाव
डॉ. पी तिवारी ने बताया टायर, गमला, कूलर में पानी इकट्ठा न होने दें। नालियों की सफाई करते रहें। क्योंकि ठहरे हुए पानी में मच्छर पनपते हैं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। आस-पास साफ-सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed