{"_id":"66a00288c633c989d80f6394","slug":"passengers-upset-due-to-closure-of-train-on-nanpara-mailani-railway-line-bahraich-news-c-98-slko1013-117291-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नानपारा-मैलानी रेलमार्ग पर ट्रेन बंद होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नानपारा-मैलानी रेलमार्ग पर ट्रेन बंद होने से यात्री परेशान
Wed, 24 Jul 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल से होकर बहने वाली नदियों में भारी मात्रा में आए पानी ने जमकर तांडव मचाया है। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नानपारा-मैलानी रेल ट्रैक को काफी क्षति पहुंची है और रेलमार्ग बंद होने से दो जोड़ी ट्रेनों को बंद कर दिया गया है। अब यह ट्रेनें 20 अगस्त तक नहीं चल सकेंगी। इससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।
पिछले दिनों हुई मुसलाधार बारिश के कारण शारदा कौड़ियाला व गेरूहा नदी में भारी मात्रा में नेपाल से पानी आ गया। जिससे आठ जुलाई को कैलाशपुरी गिरिजा बैराज के पास बाढ़ का पानी रेल ट्रैक पर आ गया। तेज बहाव को देखते हुए रेल विभाग ने नानपारा से मैलानी के मध्य चल रहीं दो जोड़ी ट्रेनों को 11 जुलाई तक बंद कर दिया। लेकिन 11 जुलाई को पलिया के पास शारदा नदी में आई बाढ से रेल ट्रैक पूरी तरह कट गया व पटरी लटकी होने के कारण नानपारा-मैलानी रेलमार्ग पर संचालन 20 जुलाई तक बंद कर दिया गया था। इसके बाद अब 20 अगस्त तक ट्रेनों का संचालन रोका गया है।
विभाग के अनुसार रेल ट्रैक को भारी क्षति होने के कारण लंबे समय तक ट्रेनों का संचालन बंद किया जा सकता है। इससे बहराइच जिले के नानपारा, मिहींपुरवा तहसील के लोगों को व लखीमपुर जिले के निघासन धौरहरा पलिया तहसील के लोगों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
जल्द बहाल हो सेवा
रेल सेवा प्रभावित होने से यात्री काफी परेशान हैं। तमोलिनपुरवा निवासी प्रदीप कुमार कहते हैं कि ट्रेनों के न चलने से दिक्कतें हो रहीं हैं। निजी वाहन चालक अधिक किराया वसूल रहे हैं। शिक्षक रामकुमार सक्सेना कहते हैं कि इस क्षेत्र के लिए सबसे सुलभ परिवहन सेवा ट्रेनें ही थीं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मद्धेशिया का कहना है कि रेल प्रशासन इस सेवा को जल्द बहाल करे जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके। शिक्षक मनोज यादव ने कहा कि जिला प्रशासन को रेल मार्ग को जल्द शुरू कराना जरूरी है।