Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Panic over leopard; three cages set up

Bahraich News: तेंदुए की दहशत, तीन पिंजरे लगाए

Fri, 27 Nov 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 27 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Panic over leopard; three cages set up
 ईदगाहपुरवा में वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा। - स्रोत : विभाग
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सुजौली रेंज में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। बीते दिनों ईदगाहपुरवा में तेंदुए ने एक बालिका पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद घूरेपुरवा में नहर की पटरी पर छप्पर में रह रहे पुजारी को तेंदुए ने मार डाला। पिछले एक सप्ताह में तेंदुआ इसी गांव में कई मवेशियों को भी शिकार बना चुका है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद वन विभाग ने दोनों गांवों में तीन स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं।
विज्ञापन


सुजौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि वन दरोगा अनिल कुमार पटेल ने टीम के साथ ईदगाहपुरवा और घूरेपुरवा में तीन स्थानों पर पिंजरे लगवाए हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है। हालांकि, अभी तक पिंजरों के आसपास तेंदुए की मौजूदगी के संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीनों स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें सतर्क रहने और तेंदुए से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed