{"_id":"64cfe50f0a82ba7f550d1029","slug":"panic-of-leopard-cage-installed-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-1457-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए की दहशत, लगाया गया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए की दहशत, लगाया गया पिंजरा
Sun, 06 Aug 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम तेंदुए के हमले से बालक की मौत हो गई। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत है।रविवार को वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया। मृत बच्चे के परिवार वालों को विभाग की ओर से आर्थिक सहायता दी गई है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिगड़ा के मजरा झिंगहुआ में शनिवार देर शाम अमन यादव (12) पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। उसकी मौत हो गई थी। हमले के बाद टीम पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश देकर चली गई। इसके बाद रविवार को टीम ने पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए गन्ने के खेत में पिंजरा लगा दिया है।
वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया गया है। ग्रामीणों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वन टीम लगातार मौके पर कैंप कर रही है।