फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   panel break of overbridge, traffic distureb

ओवरब्रिज का सीमेंटेड पैनल टूटा, हाईवे पर आवागमन ठप

Wed, 18 Dec 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
panel break of overbridge, traffic distureb
बहराइच-लखनऊ हाई-वे पर जरवलरोड के कुड़वा में ओवरब्रिज में टूटा सीमेंट पैनल। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर रेलवे लाइन के ऊपर बने ओवरब्रिज का सीमेंटेड पैनल बुधवार की सुबह टूट गया। पैनल टूटते ही गिट्टी और मिट्टी भरभराकर गिरने लगी। लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ओवरब्रिज पर ट्रैफिक को रोक दिया गया। मौके पर एनएचआई और पीएनसी के अधिकारी पहुंच गये।
विज्ञापन

एसडीएम ने भी मौके का मुआयना किया। ओवरब्रिज के दोनों छोर पर दो-दो गार्ड तैनात कर दिये गये है। ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से में भी दरार आयी है। निर्माण कंपनी के कर्मचारी मरम्मत में जुट गये है। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों को जरवलरोड के रेलवे गेट के पुराने रास्ते से निकाला जा रहा है। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा हो गयी है।
विज्ञापन

जरवल थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा के निकट लखनऊ-बहराइच राजमार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। पीएनसी कंपनी द्वारा लगभग 60 करोड़ की लागत से 1400 मीटर लम्बे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा किया गया। दो साल तक चले निर्माण के बाद 28 अगस्त 2018 को ओवरब्रिज को आवागमन के लिए चालू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज चालू होने से लखनऊ, बहराइच, रूपईडिहा, नानपारा और नेपाल को आने-जाने वाले वाहनों को काफी राहत मिली थी। बुधवार के तड़के ओवरब्रिज के बीचो-बीच रेलवे लाइन के निकट एक ग्रामीण ने देखा कि ओवर ब्रिज से अचानक सीमेंटेड पैनल टूट कर नीचे गिर रहा है। जिससे अंदर भरी हुई गिट्टी और मिट्टी भरभराकर नीचे गिर रही थी।
आसपास रहने वाले लोगों ने जानकारी होने पर सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल मौके पर पहुंच गये। ओवरब्रिज पर आवागमन रोक दिया गया। सूचना मिलते ही एसडीएम कैसरगंज रामजीत मौर्या, एनएचआई और पीएनसी के इंजीनियरों के साथ मौके पर पहुंच गये।
कराई जा रही है मरम्मत
ओवरब्रिज का निर्माण करने वाली पीएनसी कंपनी के इंजीनियर संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जिम्मेदारों को मौके पर भेजा गया है। सीमेंटेड पैनल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया जाएगा।

-सुजोत कुमार गुप्ता, टेक्निकल मैनेजर एनएचआई
दो साल में दूसरी बार टूटा पैनल
बहराइच-लखनऊ राजमार्ग के जरवलरोड में बने ओवरब्रिज का सीमेंटेड पैनल टूटना नया नहीं है। पैनल टूटने की घटना दूसरी बार हुई है। बीते साल 30 दिसम्बर 2018 को भी सीमेंटेड पैनल टूटने के बाद ब्रिज में दरार आयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed