{"_id":"648f41e64a7c5ab4960a8176","slug":"pandit-ji-went-to-get-married-thieves-crossed-the-deposit-bahraich-news-c-13-1-294819-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पंडित जी करवाने गए थे शादी, चोरों ने पार कर दी जमा पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पंडित जी करवाने गए थे शादी, चोरों ने पार कर दी जमा पूंजी
Sun, 18 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने मतरेपुर में घर से लाखों की नगदी व आभूषण पार कर दिया। पुलिस ने जांच कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। कैसरगंज कोतवाली ग्राम पंचायत मतरेपुर में बांध के किनारे स्थित कालोनी निवासी चंद्रिका प्रसाद शर्मा शादी विवाह का कार्य करवाते हैं। शनिवार को वह एक शादी करवाने के लिए कैसरगंज के गोडहिया गए थे। उनकी पत्नी व बच्चे भीषण गर्मी के चलते घर के आंगन में सोए थे। घर में दाखिल हुए चोरों ने उनकी सारी जमापूंजी खाली कर दी।
पीड़ित चंद्रिका ने बताया कि चोर बक्सों में रखा डेढ़ लाख रुपये नगद व तीन लाख से अधिक रुपये के आभूषण उठा ले गए। उन्होंने बताया कि सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद से परिजन रो रहे हैं। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर गांव में आक्रोश है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रमेश चंद्र को मौके पर भेज कर जांच करवाई गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।