फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   panchat byelaction

प्रधान पद पर कृष्णा, रामा देवी, राजू, नानबाबू व बीडीसी पर जीतीं अर्चना राना

Wed, 05 Feb 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
panchat byelaction
बहराइच। पंचायत उपचुनाव की मतगणना बुधवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर गहमागहमी के बीच शुरू हुई। ग्राम प्रधान के चार पदों में से दो पदों पर महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर पूर्व प्रमुख की पत्नी ने कब्जा जमाया। प्रत्याशियों के जीत दर्ज करने के बाद सभी को प्रमाण पत्र का वितरण निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव जिले के चार विकास खंडों में कराया गया है जिसके तहत तीन फरवरी को मतदान हुआ था। विकास खंड नवाबगंज, महसी, फखरपुर और विशेश्वरगंज ब्लॉक मुख्यालयों पर बुधवार की सुबह मतगणना शुरू हुई। धीरे-धीरे परिणाम भी आने शुरू हो गए।
विज्ञापन

सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मंझारा तौकली में हुए उपचुनाव में करीब 6300 वोट पड़े थे। उपचुनाव में प्रत्याशी सूर्यप्रकाश ने 1477 मत पाकर जीत हासिल की जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी किरण यादव को महज 1467 मत हासिल हुए। कड़ी टक्कर के बीच सूर्यप्रकाश 10 मतों से जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड महसी के चांदपारा में ग्राम प्रधान के पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें रामादेवी ने 2224 मत पाकर जीत हासिल की। उनकी प्रतिद्वंद्वी श्यामकली को 122 व लज्जावती को 68 वोटों से संतोष करना पड़ा।
विकास खंड नवाबगंज के जमुनहा नौबस्ता में प्रधान पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में थे। यहां कृष्णादेवी ने 642 मत पाकर जीत हासिल की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी हाजरा को 473 और कृपाल सिंह को 112 मत मिले। इसी तरह विकास खंड विशेश्वरगंज में ग्राम पंचायत दिगितपुरवा में प्रधान पद पर नानबाबू ने 648 वोट पाकर जीत हासिल की। इनके निकटतम उम्मीदवार सोहनलाल को 375 और शिवशंकर को 356 मत ही हासिल हुए।

विकास खंड के ही बसनेरा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना अगम सिंह की मौत के बाद रिक्त हुई बीडीसी की सीट पर उनकी पत्नी अर्चना राना सिंह को 706 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी लेखराज को महज 226 मत ही हासिल हो सके। सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समर्थकों ने फूल मालाओं से अपने-अपने प्रत्याशियों का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed