{"_id":"686acd0988cf20f1eb05f75b","slug":"paiyak-passed-in-front-of-thakurdwara-temple-anger-among-hindu-organizations-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133222-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ठाकुरद्वारा मंदिर के सामने से निकले पायक, हिंदू संगठनोंं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ठाकुरद्वारा मंदिर के सामने से निकले पायक, हिंदू संगठनोंं में आक्रोश
Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। मुहर्रम में शामिल होने वाले पायकों पर रविवार को रास्ता बदल कर राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा के सामने से गुजरने का आरोप लगा है। हिंदू संगठन व मंदिर से जुड़े लोगों ने आक्रोश जताते हुए फखरपुर थाने में तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फखरपुर क्षेत्र के कस्बा निवासी संजय शुक्ला संजू, रोहित अवस्थी, मदन गोपाल, कुलदीप मिश्रा, मंगल राठौर, अभिषेक शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला सहित अन्य ने आरोप लगाते हुए बताया कि कई वर्षों से मुहर्रम में पायक बनने वाले लोग दूसरे रास्ते से निकलते आए हैं। आरोप है कि रविवार को पहली बार अराजकता फैलाने के लिए पायक रामजानकी मंदिर के सामने से गुजरे। पायकों पर कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि पायक बनने वालों में मुस्लिम के साथ हिंदू लोग भी शामिल रहते हैं। तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
कौन होते हैं पायक
मुराद पूरी होने पर कुछ लोग मुहर्रम पर पायक बनते हैं। इनके हाथों में डंडे, शरीर पर मोर पंख व घुंघरू पहनकर नौवीं से दसवीं तारीख तक 24 घंटा टहलते हैं। इस दौरान पायक बैठते नहीं है और लगातार चलते हुए विभिन्न स्थानों पर रखे ताजिया की जियारत करते हैं।