फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Paddy purchasing center did not open in Thalia

थैलिया में नहीं लगा धान क्रय केंद्र

Wed, 28 Oct 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchasing center did not open in Thalia
बहराइच। साधन सहकारी समिति थैलिया में इस बार धान खरीद के लिए क्रय केंद्र की स्थापना नहीं की गई है। इससे इस क्षेत्र के किसान धान बिक्री के लिए भटक रहे हैं। किसानों ने डिप्टी आरएमओ और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर धान क्रय केंद्र खुलवाने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन

महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत थैलिया में स्थित साधन सहकारी समिति पर गेहूं खरीद के लिए केंद्र की स्थापना हुई थी। जबकि बीते सीजन में धान क्रय केंद्र भी खुला था लेकिन इस बार साधन सहकारी समिति थैलिया में धान क्रय केंद्र नहीं खुला है जिससे किसान धान की बिक्री नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान प्रमोद गिरि, बुधसागर जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, सियाराम यादव, भगौती, अतुल कुमार, लल्लू मिश्रा, कौशल किशोर मिश्रा, बहादुर व विमलेश आदि ने बताया कि धान क्रय केंद्र न होने से सभी को 20 से 35 किलोमीटर की दूरी तय कर धान बिक्री के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सभी ने जिलाधिकारी और डिप्टी आरएमओ को पत्र भेजकर धान क्रय केंद्र संचालित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed