{"_id":"6ae8d4a010e52dc566064ff3","slug":"out-of-control-car-crashes-into-garage-two-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159653-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अनियंत्रित कार गैरेज में घुसी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अनियंत्रित कार गैरेज में घुसी, दो घायल
Mon, 02 Nov 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज बाजार में गैरेज में घुसी कार। -संवाद
विशेश्वरगंज। विशेश्वरगंज बाजार में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सिमरन ऑटो गैरेज में घुस गई। हादसे में दुकान में बैठे दो लोग घायल हो गए, जबकि आसपास मौजूद कई लोग बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
गैरेज के प्रोपराइटर सरदार जसपाल सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे वह दुकान में वाहनों की मरम्मत कर रहे थे। उसी दौरान विशेश्वरगंज बाजार की ओर से बस स्टॉप जा रही ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित होकर गैरेज में घुस गई।
कार की चपेट में आने से दुकान में बैठे अर्जुन प्रसाद (65) निवासी रनियापुर गोबरही, विशेश्वरगंज और गोपाल (45) निवासी मनिकापुर रानी पुरवा, पयागपुर घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। एसओ अजय कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।