फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Our message is love... let it reach the needy of humanity

Bahraich News: अपना पैगाम मोहब्बत है... मानवता के तलबगार तक पहुंचे

Thu, 17 Oct 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 17 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Our message is love... let it reach the needy of humanity
जिले की शांति के लिए एक साथ आए हिंदू और मुस्लिम धर्मगुरु
विज्ञापन

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील, सद्भाव में मांगा सभी का साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। हिंसा हल नहीं है। समाधान तो शांति से ही आएगा...। इसके लिए जरूरी है सतर्कता की। अफवाहों को दरकिनार करने की। सौहार्द के इसी संदेश के साथ बृहस्पतिवार को धर्मगुरु सामने आए। मानवता के लिए मोहब्बत का पैगाम दिए और समाज से यह विश्वास भी मांगा कि अब माहौल नहीं बिगड़ने देंगे। बहराइच को खुशहाल रखेंगे। अमन के लिए पहल करेंगे। गले मिलेंगे। शिकवा नहीं...संबंधों को प्रगाढ़ करेंगे। हाथ थामेंगे और पुरानी बातों को भुला तरक्की की राह पर चल पड़ेंगे।
पांडवकालीन प्रसिद्ध श्रीसिद्धनाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी रविगिरीजी महाराज ने महराजगंज में युवक की हत्या की घटना व उसके बाद फैली हिंसा को गलत बताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अपना कार्य कर रहा है। ऐसे में सभी शांति व सौहार्द का माहौल बनाए रखें। अगामी त्योहारों को भाईचारे के साथ पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

छावनी स्थित श्रीराम जानकी पंचायती मंदिर के पुजारी राधाकृष्ण पाठक ने भी जिलेवासियों से शांति व सद्भावना बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि न पथराव सही था और न हत्या। आगजनी और हंगामा भी सही नहीं था। किसी भी समाज के लिए ऐसी घटनाएं सही नहींं हैं। हमें अब इससे परहेज करना है। आगे बढ़ना है। शांति के पथ पर...तरक्की के पथ पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीयत उलेमा के सदर मौलाना कारी जुबेर अहमद कासमी व उनामी आला मौलाना इनायत उल्लाह कासमी ने भी जनपदवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम इस बात की इजाजत नहीं देते कि समाज में अशांति पैदा की जाए। इसलिए सभी को इस्लाम धर्म में दिए गए संदेश व इस नाजुक मौके पर शांति व सद्भावना बनाए रखना होगा।
जमीअत उलेमा जिला के सदर मौलाना कारी जुबेर अहमद कासमी, महासचिव मौलाना इनायत उल्लाह कासमी, जमीअत उलेमा उत्तर प्रदेश के सचिव हाफिज सईद अखतर नूरी ने मुस्लिम समुदाय से शांति की अपील की। सभी ने कहा कि बीते दिन जो हुआ वह गलत है। अब शांति में सभी अपना योगदान दें।

जामा मस्जिद दरगाह शरीफ के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद अरशदुल कादरी ने कहा कि सभी जिले में अमनचैन बनाए रखने के लिए प्रशासन को सहयोग दें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न डालें। शाही इमाम ने कहा कि 18 अक्तूबर को जुमे की नमाज के बाद सभी अपने गांवों व मोहल्लों में सीधे पहुंचें। समूह में एकत्रित न हों। जिले में पूरी शांति व्यवस्था बनाएं रखें। मानवता के लिए यही सही है। हमें यही करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article