फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Order to stop salary of all XEN and SDO of Electricity Department

Bahraich News: विद्युत विभाग के सभी एक्सईएन व एसडीओ का वेतन रोकने का आदेश

Fri, 11 Apr 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 11 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Order to stop salary of all XEN and SDO of Electricity Department
बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं की बुधवार शाम को समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में पाया गया कि जिले में 133 स्कूलों के सापेक्ष मात्र 57 विद्यालयों में ही विद्युतीकरण किया गया। इसपर नाराज डीएम ने विद्युत विभाग के सभी 15 एक्सईएन व एसडीओ का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही केजीबी विद्यालयों में शौचालय का कार्य पूरा न करने पर यूपीसीएलडीएफ के सहायक अभियंता का भी वेतन रोक दिया है। स्कूलों में 1.64 करोड़ 69 हजार 525 रुपये की लागत से विद्युतीकरण किया जाना है।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पाया गया कि अप्रैल, 2024 तक जिले के 133 विद्यालयों का विद्युतीकरण होना था। इसके लिए धनराशि का भुगतान विभाग ने कर दिया था। लेकिन विभाग महज 57 विद्यालयों का ही विद्युतीकरण निर्धारित समय में कर पाया। इससे नाराज डीएम ने विभाग के सभी तीन एक्सईएन व 12 एसडीओ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने विभाग को 15 दिवस में कार्य पूरा कराने का आदेश भी दिया है। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में धीमी गति से चल रहे शौचालय निर्माण के कार्य पर भी कार्यदायी संस्था राज्य निर्माण व श्रम विकास संघ लिमिटेड के सहायक अभियंता का भी वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है। सभी को अप्रैल माह तक कार्य पूरा करने को कहा गया है। बैठक में सीडीओ मुकेश चंद्र, एडीएम गौरव रंजन, डीआईओएस मनोज अहिरवार, डीपीओ राजकपूर तथा बीएसए आशीष सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed