फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Online option also available along with offline option

Bahraich News: ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन विकल्प भी उपलब्ध

Sat, 22 Nov 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 22 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Online option also available along with offline option
बहराइच के नाजिरपुरा में एसआईआर का फॉर्म भरते लोग।    -संवाद
बहराइच। मतदाता सूची संशोधन कार्यक्रम के बीच जिले में एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर मतदाताओं की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि गणना प्रपत्रों को घर-घर पहुंचकर ऑफलाइन भरवाया जा रहा है। यदि किसी को दिक्कत आती है तो उनके लिए ऑनलाइन विकल्प भी पहले की तरह उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। लोगों को आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की तकनीकी दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता चाहे तो ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एसआईआर फॉर्म उपलब्ध है। एपिक आईडी और मोबाइल नंबर से आने वाले ओटीपी की मदद से लॉगिन कर फॉर्म आसानी से भरा जा सकता है। हालांकि यह सुविधा केवल उन्हीं के लिए है जिनका मोबाइल नंबर पहले से वोटर आईडी कार्ड से लिंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिन लोगों का मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे सभी मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं। डीएम ने साफ किया है कि किसी भी मतदाता का आवेदन सिर्फ ऑनलाइन न भर पाने की वजह से लंबित नहीं रहेगा।


ऑनलाइन फॉर्म के लिए आधिकारिक वेबसाइट

मतदाता एसआईआर फॉर्म भरने के लिए भारतीय चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/login का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा यह प्रपत्र वोटर हेल्पलाइन एप से भी भरा जा सकता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। एप पर जाकर सर्विस में इनुमेरेशन फाॅर्म पर क्लिक करें, अपना प्रदेश चुने। इसके बाद एपिक नंबर भरकर ओटीपी लें। इसके बाद फॉर्म भर सकते हैं।



जानें कैसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

वेबसाइट खोलें - वोटर्सडॉटइसीआईडॉटजीओवीडॉटइन
लॉगिन/रजिस्टर पर क्लिक करें
एपिक नंबर (वोटर आईडी नंबर) और मोबाइल नंबर दर्ज करें
मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को डालकर लॉगिन करें

अपनी जरूरत के अनुसार फ़ॉर्म चुनें:

फॉर्म-6 : नया नाम जोड़ने के लिए
फॉर्म-7 : नाम हटाने के लिए
फॉर्म-8 : संशोधन/सुधार के लिए
मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें
पहचान पत्र / पता प्रमाण अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करने के बाद एकनॉलेजमेंट नंबर प्राप्त करें
यह नंबर आगे स्टेटस ट्रैक करने में काम आएगा।

----इनसेट----
किसे मिलेगी ऑनलाइन सुविधा?
ऑनलाइन फॉर्म केवल उन्हीं मतदाताओं के लिए उपलब्ध है।
जिनका मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड से लिंक है।
अगर मोबाइल लिंक नहीं है, तो सिस्टम लॉगिन नहीं होने देगा।


-----इनसेट----
मोबाइल लिंक न हो या तकनीकी दिक्कत आए तो क्या करें?

अगर मोबाइल लिंक नहीं है, ओटीपी नहीं आ रहा, वेबसाइट न चल रही हो, दस्तावेज अपलोड न हो पा रहे हों तो चिंता की जरूरत नहीं है। सीधे अपने बीएलओ से संपर्क करें, वे आपके क्षेत्र में प्रपत्र बांट रहे हैं। वे फॉर्म स्वयं भरवाकर जमा भी करते हैं।


-----इनसेट----
फॉर्म भरते समय इन सावधानियों का जरूर रखें ध्यान

- वही मोबाइल नंबर दर्ज करें जो आपके नाम से रजिस्टर्ड हो
- दस्तावेज साफ-सुथरी फोटो में अपलोड करें
- पता वही लिखें जहां आप वास्तव में रहते हैं
- नाम, जन्मतिथि, पिता/पति का नाम सही व एक समान स्पेलिंग में भरें
- फॉर्म सबमिट करते समय पेज रिफ्रेश न करें
- सबमिट होने के बाद एकनॉलेजमेंट नंबर जरूर नोट करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed