फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   One month old baby injured in fight dies during treatment

Bahraich News: मारपीट में घायल एक माह के मासूम की इलाज के दौरान मौत

Sun, 04 Aug 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 04 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
One month old baby injured in fight dies during treatment
विशेश्वरगंज(बहराइच)। थाना क्षेत्र के मझवा बनकट गांव में गत 16 जुलाई को रिश्तेदारों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें निजाम की पत्नी व उसके एक माह के बच्चे उज्जैद को भी चोट लगी थी। उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते दिनों जमीन रंजिश के चलते रिश्तेदार इमरान उर्फ सलमान, समीरु, उवैदा खातून और नजीबुन निशा ने घर में घुसकर नाजिमा और उसके बच्चों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की थी। इसी के साथ ही एक माह के बच्चे पर कोई तरल पदार्थ डाल दिया था। इससे उसकी चमड़ी निकल रही थी और उपचार चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया था। विशेश्वरगंज प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना पुरानी है। इसमें महिला व बच्चे घायल हो गए थे। एक माह के नवजात की मौत होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के समय ही आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इसमें संबंधित धारा को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed